देहरादून निकाय चुनाव की बाट जोह रहे दावेदारों के लिए अच्छी खबर है। चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव 2018 की तर्ज पर 2011 की जनगणना के अनुसार कराए जाएंगे। इस पर प्रवर समिति ने भी अपनी सहमति दे दी है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड नगर निगम संशोधन विधेयक 2016 को लेकर गठित प्रवर समिति की आज तीसरी बैठक हुई जिसमें व्यापक चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने कहा कि संशोधन के लिए एक महीने का समय और मांगा जाए ताकि कानून पूरी तरह से मजबूत बने और निकाय चुनाव 2011 की जनगणना के अनुरूप किया जाए। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आगे कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखंड सरकार हाई कोर्ट में निकाय चुनाव से संबंधित कार्यक्रम दे देगी । तद्द अनुसार राज्य सरकार 25 दिसंबर से पहले निकाय चुनाव कराएगी। बता दें कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि 16 दिसंबर तक निकाय चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रम जारी कर दिए जाएंगे जबकि 25 दिसंबर तक त्रिस्तरीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम शामिल है।
Related Articles
कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा। Uttarakhand 24×7 Live news
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी की निंदा की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों का उत्पीड़न कर रही है। इसके अलावा करन माहरा ने कांग्रेस के खातों को […]
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने उत्तराखण्ड निवास का किया औचक निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, रमेश कुमार सुधांशु ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड निवास निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को […]
अतीक अहमद के मर्डर के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की बढ़ाई गई सुरक्षा। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तर प्रदेश की घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही साथ सीएम धामी की सुरक्षा को लेकर भी इंटेलीजेंस ने सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने की रणनीति तैयार की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने कहा कि सुरक्षा […]