मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज, गदरपुर एवं रूद्रपुर क्षेत्र के बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट कर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। राज्य में विस्थापित बंगाली समुदाय के सदस्यों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाये जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया,मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा जो समस्याएं रखी गई हैं, उन पर गहनता से विचार कर उचित समाधान करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा विभिन्न समुदायों की समस्याओं का हर संभव समाधान के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे हैं।
Related Articles
सीएम धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाघ विभाग का अभियान जारी। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया गया था। यह अभियान वर्तमान में भी लगातार जारी है। उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर […]
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त। Uttarakhand 24×7 Live news
विगत 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के और तेज आंधी के बाद आज मौसम ने अपना मिजाज बदला और तेज गर्जनाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आ गई जिससे लोगों को एक बार फिर अपने […]
बच्चों को रखें इन कामों से दूर नहीं तो आपके बच्चों के भी लग सकता है चश्मा। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में आयोजित दृष्टिकोण 2023 सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से नेत्र विशेषज्ञ मौजूद रहे।इस मौके पर उन्होंने आंखों से सम्बंधित ईजाद हुयी नयी तकनीकों पर चर्चा की की गईडॉ॰ गौरव लूथरा ने कहा आज के समय जब लोगों की दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियाँ बहुत कम हो चुकी है और स्क्रीन टाईम बहुत […]