सीतारमण बुधवार को नई दिल्ली में नेशन पेंशन स्कीम वात्सल्य, योजना का शुभारम्भ किया। Uttarakhand 24×7 Live news
नई दिल्ली के अलावा पूरे देश में लगभग 75 स्थानों पर एक साथ इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अन्य स्थान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसमें शामिल हुए और इन स्थान पर नए नाबालिग ग्राहकों को पीआरएएन सदस्यता भी वितरित की गई,उत्तराखंड से उत्तरकाशी और पौड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम से जुड़े। इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिला सभागार में स्थानीय लोगों को, स्कूली बच्चों और उनके माता-पिता को भारत सरकार के द्वारा एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ अवसर पर आमंत्रित किया गया, जिसमें एनपीएस वात्सल्य योजना के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।
