देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज स्कूल में रैगिंग एवं यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240906_174045

देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है आरोप है कि स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्रों ने आठवी क्लास में पढ़ने वाले छात्र की रैगिंग कर यौन उत्पीड़न किया देहरादून पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है I

देश के बड़े स्कूलों में से एक देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में आठवीं क्लास के बच्चे के साथ रैगिंग कर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है,पीड़ित बच्चा असम के गुवाहाटी का रहने वाला है जिसके पिता ने गुवाहाटी के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसे देहरादून के डालनवाला थाने में ट्रांसफर किया गया है I मामला सामने आने के बाद स्कूल ने इस घटना का खंडन किया है…लेकिन एफआईआर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है स्कूलों में वैसे तो रैगिंग करना एक अपराध है लेकिन देश में अभी भी ऐसे कुछ स्कूल है जहां रैगिंग के नाम पर बच्चों का शोषण किया जाता है देश के ऐसे ही प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक देहरादून के वेल्हम बॉयज स्कूल में आठवीं क्लास के बच्चे के साथ रैगिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है,जहां आठवीं क्लास के बच्चे के साथ उसके सीनियर ने रैगिंग के नाम पर बच्चे का यौन उत्पीड़न किया है दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब वेल्हम बॉयज स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र छुट्टियों में अपने घर गया था और वहां उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन को जुलाई में एक ईमेल के माध्यम से शिकायत की और जब स्कूल ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो बच्चें के पिता ने गुवाहाटी के थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई जिसे गुरुवार को देहरादून के डालनवाला वाला थाने में ट्रांसफर किया गया
घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से भी बयान जारी किया गया है स्कूल की प्रिंसिपल ने पीड़ित बच्चे के माता-पिता के आरोपों का खंडन किया है प्रिंसिपल का कहना है कि जब बच्चे के माता-पिता ने इस मामले की शिकायत ईमेल के माध्यम से की थी तो स्कूल में इंटरनल जांच की गई और पाया गया की खबरें पूरी तरह फर्जी है I हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब जब इस प्रकरण में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है तो पूरा स्कूल प्रबंधन पुलिस की जांच में सहयोग करेगा…वही जीरो एफआईआर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि एफआईआर में जो तथ्य आए हैं उसके आधार पर जांच की जा रही है I
वही राजधानी के नामी ग्रामी स्कूल में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद कई छात्र संगठनो ने भी स्कूल के गेट के बाहर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जिसको देखते हुए पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है…प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस के साथ वेल्हम बॉयज स्कूल प्रबंधन ने भी बातचीत की है और इस मामले की जांच में सहयोग करने के लिए कहा हैI डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि पुलिस की जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो स्कूल को बंद करने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा…छात्र संगठन ने स्कूल प्रबंधन तंत्र को चेतावनी देते हुए साफ-साफ दो टुक कहा की
एक माह की में जांच पूरी नहीं होती तो पुलिस और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा I
अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में प्रतिष्ठित स्कूल का प्रबंध तंत्र कितना और किस तरह से सहयोग करेगा और एक माह का समय
बीत जाने के बाद छात्र संगठन का आखिर किस तरह का रुख रहेगा और पुलिस की जांच में आखिर कौन-कौन से तथ्य उजागर होंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed