रायपुर क्षेत्र में सौंग नदी में फंसे दो मजदूरों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू। Uttarakhand 24×7 Live news
रायपुर क्षेत्र में सौंग नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दो युवक नदी में फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के सीसीआर से सुबह 8:55 बजे एसडीआरएफ टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। सौंग नदी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बावजूद, एसडीआरएफ एवं जनपद पुलिस की टीम ने साहस और कुशलता से काम किया। दोनों मजदूर, जो नदी के बीच फंसे हुए थे उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की तत्परता और और स्थानीय पुलिस की कुशलता का परिचय मिला। एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की टीम की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से दो युवकों की जान बच गई।
