बदरीनाथ धाम में भगवान नर- नारायण की जयंती इस मनाएंगे जाने। Uttarakhand 24×7 Live news
बदरीनाथ धाम में भगवान नर- नारायण की जयंती श्रावण शुक्ल पंचमी 9 और 10 अगस्त को मनाई
जायेगी। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक…भगवान नर-नारायण के जन्म उत्सव के अवसर पर पहले दिन 9 अगस्त को बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के बाद भगवान नर-नारायण की विग्रह डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंचेगी। अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद देव डोली वापस बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगी। मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण ने बदरीनाथ धाम में तपस्या की सहस्रकवच दैत्य के अत्याचार से मुक्त किया। 10 अगस्त शनिवार को भगवान नर- नारायण भगवान की विग्रह मूर्तियां बदरीविशाल के जन्मस्थल लीला ढुंगी पहुंचेंगी जहां धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट और पुजारी सुशील डिमरी भगवान नर-नारायण का अभिषेक संपन्न करेंगे। इसके बाद भगवान नर-नारायण बदरीनाथ धाम का भ्रमण करेंगे। इसके बाद भगवान नर-नारायण बदरीनाथ मंदिर परिसर में वापस विराजमान हो जायेंगे। इसी के साथ ही नर-नारायण जयंती का समापन हो जायेगा।
