रेस्क्यू एवं रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे,आयुक्त, गढ़वाल मण्डल नोडल अधिकारी होंगे सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240802-WA0066

रुद्रप्रयाग जनपद में भारी वर्षा से केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए शासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आयुक्त, गढ़वाल मंडल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सचिव लोक निर्माण विभाग श्री रमेश कुमार सुधांशु की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि गत दिनों रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी वर्षा से प्रभावित जान-माल के रेस्क्यू व यात्रा मार्ग की आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार सचिव, आपदा प्रबन्धन विभाग, सचिव, लोक निर्माण विभाग तथा सचिव, ऊर्जा विभाग के द्वारा नामित ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल जनपद दौरा करते हुए रेस्क्यू और रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे, जिसके लिए आयुक्त, गढ़वाल मण्डल नोडल अधिकारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed