दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री धामी ने भी सुनी पीएम मोदी के मन की बात। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240728-WA0073

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद के द्वितीय दिवस की बैठक शुरू होने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सीएम धामी ने 112वां संस्करण सुना। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में देश के जन-जन से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ सेल्फ़ी अपलोड करने का आग्रह किया है। सीएम धामी ने कहा कि मैं समस्त प्रदेशवासियों से निवेदन करता हूं कि आप सभी आजादी के इस पावन पर्व को भव्य रूप से मनाते हुए तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी अवश्य अपलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed