एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। Uttarakhand 24×7 Live news
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नैनीताल में एक दिवसीय दौरे में पहुचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा पाठ की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कुमाऊँ आयुक्त ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया।
उन्होंने मंदिर परिसर में राम शिला में पूजा अर्चना और ध्यान कर देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि और कैंची धाम पहुंच कर अभिभूत हूँ। देवभूमि में इनका स्थान और रख रखाव सराहनीय है। यहां आकर व्यक्ति के दिल, दिमाग, आत्मा का समीकरण होता है, जिससे एक नई ऊर्जा मिलती है।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति धरोहर, परम्परा, रीति रिवाज को आज भी संजोए रखा है। आज भी हमने देश की 5 हजार साल पुरानी संस्कृति विरासत को संजोए रखा है। जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व विख्यात है आज भी हम वसुदेव कुटुंबकम की राह पर अग्रसर हैं ।
