वनाग्नि पर काबू पाने के लिए मुख्य सचिव ने बनाई रणनीति। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240506-WA0077

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए अब एक सप्ताह का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। साथ ही आम लोगों से भी जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में मदद करने की अपील की गई है। वहीं डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि बार-बार जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्तियों का जप्त किया जाएगा। साथ ही आग लगाकर रील बनाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed