हरीश रावत का तंज , “पापियों से भरी हुई भाजपा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20240419_210348

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को करारा जवाब दिया है हरीश रावत का कहना है कि हमको इस बात की खुशी है कि जो बात कांग्रेस बीते चार-पांच महीनों से कहती आ रही है अब भाजपा के नेता भी वही बात कहने लग गए हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से भाजपा विधायक दिलीप रावत की सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाते हुए कटाक्ष किया कि भाजपा के एक विधायक जो महंत भी हैं, उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की है कि राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते। हरीश रावत का कहना है कि यह आम भाजपाइयों की व्यथा सामने निकल कर आ रही है। और यही आम भाजपायी स्वंय दूसरे और तीसरे चरण के होने जा रहे मतदान में पापियों से भरी हुई भाजपा को दंडित करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed