कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240424_180957

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। लोकसभा चुनाव में पहले चरण में उत्तराखंड में मतदान हुआ है और मतदान के बाद कांग्रेस नेता गोदियाल ने मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में की गई टिप्पणियों पर प्रधानमंत्री पर हमला बोला है।
पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस सरकार ने सोने के दाम को आम लोगो की पहुंच से दूर पहुंचाया वो मंगलसूत्र के बारे में टिपण्णी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बयान के साथ-साथ ज्यादा बच्चों को लेकर भी बयान दिया है जो शर्मनाक है। कांग्रेस नेता गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आए तो जनता स्थानीय मुद्दों को सुनना चाहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कोई बात नहीं की। गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनको अपने बच्चो की शादी की चिंता होती है वो सोना महंगा होने से चिंता में हैं, लेकिन जिसका ना परिवार है ना बच्चे उसे कोई भी चिंता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed