राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा। Uttarakhand 24×7 Live news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 और 24 अप्रैल को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा है। राष्ट्रपति कल 23 अप्रैल को ऋषिकेश एम्स में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद शाम को गंगा आरती में शामिल होंगी। देर शाम राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 24 अप्रैल को देहरादून में आईएफएस 2022- 24 बैच के अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
