वाहनों का किराया और चालको के तय किए गए मानदेय। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1711461132154

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी के जोगदंडे ने बताया कि इस साल लोकसभा चुनाव के लिए 12 हजार 500 वाहनों की आवश्यकता है, जिसमें से 7000 छोटे वाहन उपयोग में लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है, क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा छोटे वाहन प्रयोग में ले जाते हैं। इन वाहनों के लिए पिछले साल की अपेक्षा इस साल वाहनों का किराए और चालकों के प्रतिदिन मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि 16 मार्च से आचार संहिता लगाए जाने के बाद अब तक पूरे प्रदेश में 18 विभाग निगरानी कर रहा है, जिसमे अब तक 3 करोड़ 60 लाख रुपए सीज किए गए हैं। इस कार्यवाही में सबसे ज्यादा 81 लाख रुपए हरिद्वार में सीज किए गए हैं। इसके अलावा उधमसिंहनगर में 70 लाख रुपए, देहरादून से अब तक 67 लाख रुपए सीज हुए हैं। वहीं इस कार्यवाही में सबसे ज्यादा मुकदमे एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed