मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजरों तथा आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक व 01 कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किये,मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने अनुशासन का जिक्र करते हुये कहा कि जीवन के निर्माण व सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें,मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुये कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है तथा परीक्षओं को पारदर्शी बनाया है, जिससे मेहनती युवाओं को उनकी मेहनत का सुफल प्राप्त हो रहा है।
Related Articles
देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर देखकर एट से कुचलकर उसकी हत्या की संभावना जताई जा रही है। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। […]
आपदा ,प्रभावित क्षेत्र सरखेत का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी uklive24×7
आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत सरखेत में आयी भीषण आपदा से हुई क्षति के पुर्ननिर्माण कार्यों का प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों में की जानकारी […]
अब सिपाहियों को व्हाट्सएप पर मिलेगी छुट्टी। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून 22 दिसंबर से शुरू हुए उत्तराखंड पुलिस वीक का समापन हो गया। उत्तराखंड पुलिस मंथन वीक में अधिकारियों के साथ में डीजीपी अशोक कुमार ने चर्चा की। इस चर्चा में कई सुझाव पुलिस को मिले हैं जिसमें स्मार्ट बैरिक बनाने, व्हाट्सएप पर पुलिस जवानों की छुट्टी को मंजूर करने के साथ ही पुलिस जवानों […]