सीएम धामी ने की महाशिवरात्रि पर बनखंडी महादेव की आराधना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240308-192311

महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर प्रांगण में लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव की आराधना करते हुए उत्तराखंड वासियों एवं प्रदेश के लिए समृद्धि की कामना महादेव से करी। ज्ञात होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बनखंडी महादेव में बहुत श्रद्धा है जिसके चलते गए मुख्यमंत्री धामी बनखंडी महादेव के दर्शन करने के लिए अक्सर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर जाते भी रहते हैं। वहीं मीडिया से बात करते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही साथ उन्होंने उत्तराखंड की जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अत्यधिक प्रेम होने की बात कहते हुए उत्तराखंड की पांचो सीटों पर जोरदार जीत का दावा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed