इस कारण से हुई थी नाबालिक युवती की मौत पोस्टमार्टम में आया सामने। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240228-182034

राजधानी देहरादून के एमएलए हॉस्टल के पास एक नाबालिक की आत्महत्या किए जाने के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत फंदे से लटकने की वजह से बताया गया है और मृतका के साथ रेप और मारपीट जैसी घटनाओं की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को कांग्रेस के तमाम नेता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसको लेकर विधानसभा में भी अपनी आवाज उठाई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना स्थल से कब्जे में ली गई डीवीआर से सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर मृतक बालिका अकेले स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी और कुछ समय बाद मकान मालिक अभिषेक लूथरा सहित अन्य लोग बालिका को ढूंढते हुए बाथरूम की ओर जाते और उसे बाहर लाकर प्राथमिक उपचार देते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस काफी तेजी से कम कर रही है और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed