कांग्रेस मुख्यालय में 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। Uttarakhand 24×7 Live news
आज पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है । गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर देहरादून के कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने झंडा फहराया और देश वासियों को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी। करण महारा ने कहा की आज दिन सभी कांग्रेसियों ने शपथ ली है की वह सविधान की रक्षा अपनी जान देकर भी करेंगे और बाबा भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलेंगे।
