राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज भवन में किया ध्वजारोहण। Uttarakhand 24×7 Live news
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज भवन में 75 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए सदी का यह तीसरा दशक महत्वपूर्ण है … राज्य में पिछले दिनों हुए इन्वेस्टर समिट के दौरान लाखों करोड़ के एमओयू साइन में जो विकास के राह पर उत्तराखंड के लिए नई इबारत लिखने का काम करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में विकास के काम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और जनता को उनका लाभ मिल रहा है।
