डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण। Uttarakhand 24×7 Live news
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस मुख्यालय में डीजीपी
अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया,75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर पुलिसअधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया । साथ ही पुलिस अधिकारियों को देश और लोकतंत्र के प्रति निष्ठावान रहने की शपत दिलाई गई। डीजीपी द्वारा दिए गए सम्मान को लेकरपुलिअधिकारियों
और कर्मचारीयो को गौरव महसूस हुआ। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी खासे उत्साहित नजर आए…प्रधानमंत्री के दिनांक 8 दिसंबर 2023 को जनपद देहरादून में दौरे को सकुशल संपन्न कराए जाने पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित जनपद के अन्य आलाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून से सम्मानित होने वाले अधिकारी*
1 – अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून
2 – सर्वेश पवार, पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून
3 – लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून
4 – मुकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, देहरादून
