भीतरघाट वाली बयान बाजी से पलते पूर्व विधायक चैंपियन। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन हमेशा अपने बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को चैंपियन ने मसूरी में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर निशाना साधते हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने के आरोप लगाए। अब एक बार फिर उन्होंने देहरादून में इसी आरोप को दोहराया है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार के खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक का टिकट काटकर उनकी पत्नी को बीजेपी ने टिकट दिया था। प्रणव सिंह की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हार गई थीं। पूर्व विधायक चैंपियन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उस वक्त भीतरघात करने की बात कही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर हरिद्वार के कई अन्य विधायको के साथ भी भीतरघात की बात कही है। पार्टी में अनुशासन को लेकर उनसे सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि अनुशासन को लेकर उनके पास अक्सर पत्र आते रहते हैं।
