24 घण्टे के अन्दर विधायक के तेवर बदले। Uttarakhand 24×7 Live news
एक दिन पहले सत्ताधारी दल के विधायक दुर्गेश्वर लाल प्रदेश के वन मंत्री के आवास के बाहर धरना देकर खुद के ऊपर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन दूसरे ही दिन विधायक के तेवर काफी नरम दिखाई पड़ रहे हैं। जिस तरह से उनके तेवर में बदलाव नजर आ रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मामले को लगभग रफा-दफा कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि विधायक दुर्गेश्वर लाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात करने पहुंचे थे और मुलाकात के बाद वह जब बाहर आए तो उनके तेवर काफी नरम नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आपको बता दें कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा सीट से विधायक दुर्गेश्वर लाल प्रदेश के वन मंत्री से मिले। वन मंत्री के कक्ष से बाहर आकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई और वहीं पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उनकी नहीं सुनी और उनके साथ अभद्रता कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अब विधायक खुद अपनी ही जुबान से कह रहे हैं कि जनता का कार्य होना चाहिए और उन्होंने यह संकेत दिया है कि अब मंत्री के साथ उनके कोई मतभेद नहीं है।
