4 वर्षीय बालक को बनाया तेंदुए ने अपना शिकार। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में आदमखोर तेंदुए घूम रहे हैं, जोक़ि स्थानीय निवासियों के लिए खौफ का कारण बने हुए हैं। राजधानी देहरादून में तेंदुए ने मंगलवार देर रात एक 4 वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बनाया है, जिसके बाद वन विभाग के महकमे में खलबली मच गयी है। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के अनुसार कोई भी तेंदुआ आदमखोर तब बनता है जब वह शिकार करने के काबिल ना हो, जिसका एक कारण तेंदुए का बूढा होना है। वहीं दूसरा उसका विकलांग होना, जब जंगली जानवरों का शिकार करने में बाघ असमर्थ हो जाता है तो इंसानी बस्ती में आसान शिकार की तलाश में गश्त लगाता है। प्रमुख वन संरक्षक के अनुसार यदि किसी क्षेत्र में कोई आदमखोर तेंदुआ घूम रहा है तो स्थानीय निवासियों को सचेत और जागरूक रहने की आवश्यकता है।
