मुख्यमंत्री पुस्कर धामी ने टिहरी को दी करोड़ों की सौगात पहाड़ों के विकास की समर्पित सरकार। Uttarakhand 24×7 Live news
आज टिहरी दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की….सीएम ने सबसे पहले टीलासाहिब गुरुद्वारे पहंचकर वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों को श्रद्धाजंलि दी और माथा टेका…उसके बाद सीएम ने गणेश चौक से पीआईसी तक रोड शो में प्रतिभाग किया और लोगों का अभिवादन किया….पीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने करीब 415 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया…बेटी ब्वारी कोथिग कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिला समूहों को सम्मानित किया….सीएम ने कहा उत्तराखंड निर्माण में मातृ शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और हमारी सरकार हमेशा मातृ शक्ति के साथ है….इन्वेस्ट के क्षेत्र में टिहरी में भी लोगों ने अपना इन्टरेस्ट दिखाया है जिससे टिहरी आने वाले समय में टिहरी नए विकास के रूप में पहचान बनाएगा…वहीं भू कानून पर सीएम ने कहा हमने कमेटी बना दी है और जल्द ही राज्य की भावनाओं के अनुरूप डिसीजन लिया जाएगा।
