जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड के दो लाल आंतकियो से लोहा लेते हुए शहीद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
uttarakhand_1703303531

जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड के दो लाल आंतकियो से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। ये वीर शहीद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से और चमोली के नारायण बगड़ के रहने वाले हैं। वीरों की इस शहादत को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा की राज्य सरकार आज उस परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार उस परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि शहीद के परिवार वालों को जल्द से जल्द जम्मू ले जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अंतिम संस्कार कराया जाय। वहीं इस पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने दुख जताते हुए कहा कि रोज सीमा पर ऐसी घटनाएं हो रही है। सरकार आतंकवाद को समाप्त करने की बात करती है लेकिन रोज बहनों की मांग सुनी हो रही है। माताओं की गोंद सुनी हो रही है और सरकार केवल इवेंट कराने और चुनाव में व्यस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed