10 हजार 500 करोड़ रूपये के निवेश से संबंधित एमओयू साझा किए मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून शुक्रवार से एफआरआई, देहरादून में शुरू हो रहे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग के माध्यम से बहुत से निवेशक शामिल रहे हैं। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कुछ निवेशकों द्वारा निवेशक सम्मेलन में भी एमओयू साझा किये जायेंगे। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक में लगभग 10 हजार 500 करोड़ रूपये के निवेश से संबंधित एमओयू साझा किये गये हैं जिनमें अधिकांश की ग्राउन्डिंग भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 8 दिसम्बर से प्रारम्भ होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट में अन्य निवेशक भी प्रतिभाग करेंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा निवेश से संबंधित दिये गये लक्ष्य से अधिके के एमओयू करने में आवास विभाग सफल होगा।
