सिल्क्यारा टनल में श्रमिकों तक टलन आर -पार करने का काउंटडाउन हुआ़ पूरा। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तरकाशी
सिल्क्यारा टनल में श्रमिकों तक टलन आर -पार करने का काउंटडाउन हुआ़ पूरा
सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा जल्द बाहर निकल लिए जायेंगे श्रमिक।।
सिलक्यारा सुरंग के अंदर 17वां दिन का ढलता सूरज 41 मजदूरों के लिए नया जीवन देने जा रहा। आज सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलने का इंतजार आज खत्म हो गया है । सुरंग में रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों, विशेषज्ञों और श्रमिकों ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार ड्रिलिंग पूरी हो गई है। रेस्क्यू टीम श्रमिकों तक पहुंचने में कामयाब हो गई है।
बताया गया कि लगभग 57 मीटर तक पाइप पुश किए जाने थे। इस बीच एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को भी सुरंग के अन्दर बुला लिया गया है। फोर्स बढ़ा दी गई है।
एंबुलेंस और डॉक्टर भी मौके पर मौजूद है। आज श्रमिकों का सुरंग से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ टनल मे पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी टनल मे मौजूद हैं
