सरकार के कार्यों पर सवाल अध्यक्ष कांग्रेस। Uttarakhand 24×7 Live news

0
768-512-15736776-647-15736776-1656949557241

उत्तरकाशी में ऑल weather रोड के तहत यमुनोत्री मार्ग पर सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में पिछले 8 दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया अभी जारी है। एक ओर जहां सरकार सभी पहलुओं को लेकर लगातार कवायद में जुटी है, तो वहीं विपक्ष ने सरकार के कार्यों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह पूरी तरह से लापरवाही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि 41 जिंदगियों को बचाने को लेकर जो कार्यवाही की जा रही है उसकी प्रभारी मंत्री को मौके पर जाकर मॉनिटरिंग करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया की प्रभारी मंत्री मौके पर नहीं हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी दौरों पर हैं। खाना की आपको बता दें कि इस समय टनल के अंदर फस सभी मजदूरों को निकालने के लिए कई विकल्पों के तहत कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed