मंत्री ने किया ग्रीन बिल्डिंग निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून की ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया जिसमें 73 महत्वपूर्ण विभाग एक साथ एक बिल्डिंग में आएंगे इसके साथ उन्होंने अरागढ़ से लेकर पुराने रोडवेज बस अड्डे तक स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया जिस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण देहरादून में किया जा रहा है उसका काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए उन्होंने यह भी कहा कि रोडवेज वर्कशॉप की जो जमीन बची हुई थी उसे जमीन को भी इस प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित कर दिया गया है इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिए की जो डेडलाइन दिसंबर 2024 तक दी गई है उसके आसपास इस बिल्डिंग को तैयार करवा लिया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो,वही ऐसे ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट्स को लेकर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि किसी भी अच्छी चीज को दरकिनार नहीं किया जा सकता और अगर यह प्रोजेक्ट अच्छा है तो अन्य शहरों में भी इस तरह के प्रोजेक्ट्स शुरू किया जा सकते हैं ताकि वहां पर भी लोगों को समस्याओं से निजात मिले और लोगों को सहूलियत मिल सके।
