न्याय के लिए स्वाभिमान यात्रा कांग्रेस महिला अध्यक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news
अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में महिला स्वाभिमान यात्रा निकाली। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली गई। हर जगह महिला स्वाभिमान को लेकर लोगों में जागरूकता दिखी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां यात्रा पहुंची वहां पर लोगों ने कांग्रेस को पूरा समर्थन दिया। ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार पहल कर रही है। आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है और इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करने की भी कांग्रेस लगातार मांग उठती रही है।
