ऋषिकेश दबंगई एव फायरिंग करने वाले चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे। Uttarakhand 24×7 Live news
शुक्रवार रात ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल के पास बीच सड़क पर गुंडई करते हुए फायरिंग करते हुए हॉकी डंडों से पर्यटकों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देर रात संबंधित चौकी पुलिस, थाना ऋषिकेश पुलिस और एसओजी की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया इसके बाद सीसीटीवी की मदद से कई गाड़ियों को आईडेंटिफाई करते हुए पुलिस ने सभी चार आरोपियों को देवप्रयाग के नजदीक तीन धारा से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों ने ऋषिकेश बाजार में फायरिंग झोंकने के बाद रास्ते एक कूड़ेदान में पिस्टल को फेंक दिया था जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर बरामद कर लिया है इसके साथ ही आरोपियों की गाड़ी में लाठी डंडे और हॉकी स्टिक भी बरामद की गई है, एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को गठित कर दिया था इसके बाद एसओजी और ऋषिकेश थाना पुलिस ने देर रात ही चारों आरोपियों को देवप्रयाग के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
