लापरवाही की भेंट चढ़ी 22 साल की सुष्मिता तोमर, जर्जर दीवार गिरने से मौत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20231020-WA0068.jpg

राजधानी देहरादून में डीएवी डिग्री कॉलेज की दीवार गिरने से इसकी चपेट में आने से एक 22 वर्षीय सुष्मिता तोमर की मौत का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि डीएवी डिग्री कॉलेज की यह दीवार काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी जिसे कई बार हटाने के लिए कॉलेज प्रशासन से कहा गया था लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया, कॉलेज की लापरवाही के चलते गुरुवार को एक हादसे में दीवार गिरने से रास्ते से गुजर रहे भाई बहन इस दीवार की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हुए जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया जबकि भाई को इलाज देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई,बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय सुष्मिता तोमर कॉलेज के पास के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी जिनका सिलेक्शन हाल ही में उत्तरकाशी के पुरोला में कनिष्क सहायक पद पर हुआ था इसी नियुक्ति की मिठाई खिलाने जा रही थी इस हादसे के बाद छात्र संगठन कॉलेज से गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed