यूवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दो छात्र चढ़े मोबाइल टावर पर जानिए पूरा मामला। Uttarakhand 24×7 Live news
गुरुवार रात मलबे में दबकर हुई यूवती की मौत के मामले में दो छात्र नेता आज कॉलेज के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं
उनकी मांग है कि कॉलेज के प्राचार्य जल्द से जल्द अपना इस्तीफा सौंपे
युवती को न्याय दिलाने एवं आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने को लेकर छात्र संघ के नेता पिछले दो दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी सिलसिले में आज भी अलग-अलग दालों के छात्र नेता वहां पर प्रदर्शन रहे थे। उसी वक्त दो छात्रों ने वहां पर मौजूद टावर पर चढ़ गए।
दोनों छात्र नेताओं के नाम सिद्धार्थ अग्रवाल और करण नेगी है
मौके पर कॉलेज प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के भी अधिकारी मौजूद है जो की छात्रों को समझा कर सड़क से हटाने का आग्रह कर रहे हैं।
आपको बता दें की गुरुवार रात कॉलेज की पिछली दीवार गिरने की वजह से मलबे में दबाकर युवती की मौत हो गई थी जबकि उसका भाई घायल हो गया था
