आज सूर्य ग्रहण जाने कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण का असर। Uttarakhand 24×7 Live news
14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है लेकिन इस दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन ज्योतिष के विद्वानों ने बताया कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण तो जरूर होगा लेकिन भारत में कहीं पर भी इसका नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक लगेगा। हरिद्वार स्थित पौराणिक नारायणी शिला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि लोग सूर्य ग्रहण को लेकर किसी भी भ्रम में न रहें। सर्वपितृ अमावस्या के दिन निमित्त अपने पितरों का श्राद्ध कर्म करें। सूर्य ग्रहण पर भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत के किसी भी व्यक्ति की राशि पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 14 अक्टूबर को रात में सूर्य ग्रहण लगेगा। अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ये दिखाई देगा।
