पीएम का संकल्प एक साल में10 लाख युवाओं को मिले रोजगार उसी दिशा में राज्य सरकार कर रही है पहल सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1685973753259.jpg

उत्तराखंड सरकार केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सकारात्मक पहल कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैकड़ों युवाओं को विभिन्न संस्थाओं में प्लेसमेंट के जरिए नियुक्ति पत्र दिए। यह सभी युवा प्राविधिक शिक्षा के जरिए शिक्षित है और रोजगार की तलाश में जुटे हुए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराई जाएगी उत्तराखंड सरकार भी उसी दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जितने भी सरकारी विभाग हैं उनकी रिक्तियां भर दी जाए और स्वरोजगार के जरिए प्लेसमेंट के जरिए या फिर अन्य माध्यमों के जरिए सभी युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए। छात्रों ने भी प्लेसमेंट पाकर प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed