राज्य सरकार का बड़ा फैसला राज्य कर्मचारी को दिया ये तोहफा जानिए। Uttarakhand 24×7 Live news
धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को सौगात दी है सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। अब से राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के करीब तीन लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। शुक्रवार शाम वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी किए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीती 22 मई को डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
