विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Uttarakhand 24×7 Live news
जहां चार धाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है वहीं बुधवार को उत्तराखंड के पांचवें धाम के रुप में वि विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ कर दिया गया है। जिसके लिए राज्यपाल मेजर जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर अनिता ममगाई, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा आदि ने हेमकुंट साहिब दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना करवाया।
