केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर पीएम देश विभिन्न इलाकों में करेंगे रैली। Uttarakhand 24×7 Live news
केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न इलाकों में जाकर रैली करेंगे। इसी के तहत उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री की एक रैली आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसको लेकर तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि बीजेपी आगामी 30 मई से 30 जून तक पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। इसके लिए 19 और 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।
