शहरी विकास मंत्री ने G 20 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news
देश को इस बार जी-20 की अध्यक्षता मिली है और इसी के तहत देशभर में जी-20 की कई बैठकें हो रही हैं…वहीं उत्तराखंड को भी G 20 की तीन बैठके मिली है… जिसमें से एक बैठक रामनगर में हो चुकी है… तो दूसरी नरेंद्र नगर में होने जा रही है… और इन्हीं बैठकों की तैयारी को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की… समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि जी-20 की नरेंद्र नगर में बैठक होने जा रही है… और इसी को लेकर मैंने अपने विभागों की समीक्षा बैठक की है… वही मेरे विभाग की 6 निकाह उस रूट में पड़ेंगे.. जहां पर जी-20 बैठक होने जा रही है और इन सभी निकायों में हम किसी न किसी तरह से काम कर रहे हैं कहीं पर गौशाला बनाई जा रही है कहीं पर बिजली का काम किया जा रहा कहीं पर सड़क का काम किया जा रहा है और इसी को लेकर आज मैंने समीक्षा बैठक किया कि आखिर इन कामों में कितनी तेजी है।
