अब यह चला मजारों पर प्रशाशन का बुलडोजर। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रदेश मेँ अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है, विकासनगर में भी 14 अवैध मजारों को प्रशासन के बुलडोजर ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।
पिछले कुछ दिनों से धामी सरकार का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर जमकर बरस रहा है हाल ही में इस कार्रवाई के दौरान आरक्षित वन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया है।
जिसके बाद अब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विकासनगर के अलग-अलग इलाकों से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मजारो का ध्वस्तीकरण कर सरकारी भूमि को मुक्त कराया । इस कार्यवाही में 14 अवैध मजारों को प्रशासन के बुलडोजर में ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर,तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी , सहित सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई भी विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।
