महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत की। Uttarakhand 24×7 Live news
महिला कांग्रेस की पहली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि आज पहली बैठक के दौरान राज्य के हालातों पर चर्चा की गई इसके साथ भविष्य में कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर भी मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में होने वाले चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई जिससे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी मिल सके।
