सीएम धामी का दिल्ली दौरा नागरिक उड्डयन मंत्री से करेंगे मुलाकात Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। सीएम धामी दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके साथ- साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी उनके मिलने की संभावना है। उत्तराखंड में चल रहे केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी केंद्रीय मंत्रियों को देंगे। प्रदेश के तमाम विकास योजनाओं का रोड मैप लेकर सीएम दिल्ली जा रहे हैं जहां पर वह प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार से कई केंद्रीय योजनाओं की मांग भी रखेंगे।
