जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कवायद तेज मुख्यमंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में
जनसांख्यकीय नियंत्रण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश और असम की तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कवायद तेज की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और अन्य विरासत को संजोए रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए प्रदेश सरकार हर स्तर से प्रयास भी कर रही है। सीएम धामी ने साफ शब्दों में संकेत दिए हैं कि उत्तराखंड की शांति व्यवस्था से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जो भी कदम उठाने हैं वह उठाए जाएंगे।
