चारधाम यात्रा के बीच अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस सख्त। Uttarakhand 24×7 Live news

0
smack_drugs_5531092_835x547-m-2-e1628079704562.jpg

चारधाम यात्रा के बीच अवैध नशे के कारोबारियों पर उत्तरकाशी पुलिस सख्त, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा चारधाम यात्रा के द्वारा अवैध नशे व मादक द्रव्यों पर कार्रवाई हेतु प्रत्येक थाना/कोतवाली पर स्पेशल पुलिस टीम गठित की गयी हैं, स्पेशल टीमें अपने कार्य को लगातार अंजाम दे रही हैं। नशे के सरगनाओं को लगातार सलाखों के पीछे भेज रही है।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार के नेतृत्व में गत रात्रि में थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुये कोटी लदाड़ी, बोंगा जाने वाले मार्ग से स्मैक के मुख्य सरगना शिवम को 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए है
बरामदगी व गिरफदारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अभियुक्त शिवम पूर्व से ही नशे के अवैध धंधे में लिप्त है, पूर्व में भी अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS Act के अन्तर्गत स्मैक का मामला पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed