जानिए कहां टूटा मंदिर हिंदू युवा वाहिनी एवं भैरव सेना ने काटा जमकर बवाल। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कारवाई लगातार जारी है। अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों और दुकानों के साथ अस्थाई निर्माण को भी तोड़ा जा रहा है। इसी बीच देहरादून के इंदर रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ भैरव सेना और हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर बवाल काटा। उनका कहना है अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां पर शिवजी के मंदिर को भी तोड़ दिया गया। हालांकि भैरव सेना और हिंदू संगठनों का ये भी आरोप है कि मंदिर के बगल में रहने वाले व्यक्ति ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नियत से वहां पर पहले तोड़फोड़ की। इसको लेकर आराघर पुलिस चौकी में जमकर बवाल भी हुआ। देहरादून की सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी के निर्देश के बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज किया गया है। देहरादून जिला प्रशासन के साथ नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने की मुहिम में जुटी हुई है।
