बारिश आंधी तूफान के चलते राफ्टिंग की गाड़ी पर गिरा पेड़ पर्यटक हुए घायल। Uttarakhand 24×7 Live news
सोमवार को अचानक मौसम के बदले ही बारिश के साथ आंधी तूफान ने अपना रुप दिखाया। जिसके चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मुनी की रेती क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी के समीप रीवर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों को लेकर जा रही गाड़ी के ऊपर अचानक एक आम का पेड़ गिर गया।
शिवपुरी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप रावत कांस्टेबल अजय राज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच राफ्टिंग गाईड और कर्मचारीयों ने गाड़ी में फंसे दिल्ली के चार पर्यटकों को घायल हालत में गाड़ी से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
