केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से महाराज ने करी मुलाकात। Uttarakhand 24×7 Live news
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।
सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
