जनता दरबार में सभी समस्याओं का त्वरित किया जा रहा है निदान जिलाधिकारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
MZvretTa_400x400.jpg

आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सोमवार को लगाए गए जनता दरबार में आम जनता की समस्याओं का निदान किया गया। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जनता की जो समस्याएं हैं उनमें एमडीडीए से जुड़े कई मामले सामने आए। इसके साथ साथ जमीनों से संबंधित विवाद के मामले और आपसी विवाद के मामले भी डीएम के सामने रखे गए थे। सोनिका ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के मामलों में विकलांग और विधवा पेंशन जैसे मामले भी इस बार कई लोगों ने रखे हैं। सभी समस्याओं का त्वरित निदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed