जानिए कब तक रहेगा उत्तराखंड में मौसम सुहाना बस एक क्लिक में। Uttarakhand 24×7 Live news

0
896292-mausam.webp

उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। 18 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट और 19 और 20 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा है। क्योंकि गेहूं समेत कई तरह की फसल इस समय तैयार है और बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed