बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष का वार पलटवार। Uttarakhand 24×7 Live news
जोशीमठ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की राजनीती दृष्टि से जिनको जोशीमठ आपदा ग्रस्त दिखाई दे रहा था कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता जोशीमठ आने वाले थे 27 तारीख को बद्रीनाथ के कपाट खुल रहे है और बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता जोशीमठ होकर ही जाता है
अब तो वो एमपी भी नही रहे है फिर भी मैं आमंत्रित करता हूं बद्रीनाथ के कपाट खुलने वाले है आएं और देखे और अपने स्थानीय नेताओं को ये जरूर बताएं की झूठ बोलने की एक सीमा होती है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करण मेहरा का कहना है की हमारे कई नेता जोशीमठ के दौरे पर गए चाहे हरीश रावत हो चाहे प्रीतम सिंह हो जो हमारे वरिष्ठ नेता है वह सभी लोग जोशीमठ का स्थलीय निरीक्षण करने गए थे राहुल गांधी जी ने जियोलॉजिस्ट को बुलाया उनसे राय मशवरा किया और प्रभारी देवेंद्र यादव को भेजा और कहा जाकर स्थलीय निरीक्षण करके आइए हमारे प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव स्थलीय निरीक्षण पर भी गए बीजेपी के नेता बताए क्या किया इन्होंने कई लोग आज जोशीमठ में अपना घर बार छोड़ कर धूप बारिश सह रहे है साथ ही करन माहरा ने बीजेपी अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा इतना बेशर्म आदमी मैने कभी नहीं देखा अपनी विधानसभा की देखभाल नहीं कर पा रहे और पूरे प्रदेश की बात करते है
तुम्हारी सरकार में पेपर लीक हो जा रहे है भ्रष्टाचार हो रहा है भू माफिया आजाद होकर काम कर रहे है थोड़ा तो रहम करो इस प्रदेश को जनता पर और मैं तो कहता हूं ऐसे अध्यक्ष को हटा कर किसी गंभीर आदमी की बैठा दीजिए इससे बीजेपी का भी भला लोग और हमारे प्रदेश का भी भला होगा।
